बिहारशरीफ, फरवरी 28 -- 5 साल की मरियम ने रखा जिंदगी का पहला रोजा, जज्बा देख हर कोई हैरान रमजान के दूसरे जुमे पर छज्जू मोहल्ले की मासूम ने पेश की इबादत की मिसाल परिजनों के लाख मनाने पर भी नहीं तोड़ा रोजा, भूख-प्यास के आगे नहीं मानी हार फोटो: मरियम जावेद: मरियम जावेद। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। माह-ए-रमजान का पहला अशरा पूरा हो चुका है। अब मगफिरत का दूसरा अशरा शुरू हो गया है। इस मुकद्दस महीने की बरकतें अपने शबाब पर हैं। जहां बड़े-बुजुर्ग अल्लाह की रजा और नेकियां हासिल करने के लिए इबादत में मशगूल हैं। वहीं, छोटे बच्चे भी रोजा रखकर अपनी अक़ीदत का शानदार उदाहरण पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में शहर के छज्जू मोहल्ला निवासी महज पांच साल की मासूम मरियम जावेद ने शुक्रवार (दूसरे जुमे) को अपनी जिंदगी का पहला रोजा मुकम्मल कर पूरे परिवार और मोहल्ले वालों को ह...