पटना, अगस्त 18 -- बिहार की राजधानी पटना के मीठापुर से बीते दिनों गिरफ्तार नौ साइबर ठगों ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। बताया कि वे पीएम मुद्रा लोन समेत पांच सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों को फोन करते थे। गिरोह का नेटवर्क बिहार समेत पांच राज्यों में फैला हुआ है। साइबर पुलिस इन राज्यों में गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। ठगी के लिए मीठापुर स्थित एक फ्लैट में छह कर्मचारियों को रखा गया था। ये कर्मचारी साइबर ठगी से प्राप्त रकम को दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर करते थे। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े दो दर्जन से अधिक साइबर अपराधियों की अभी गिरफ्तारी होनी बाकी है।इन योजनाओं के नाम पर ठगी साइबर अपराधी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लोगों को फोन कर...