नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- दिग्गज कंपनी बॉश लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने के साथ ही शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) करने जा रही है। कंपनी ने पिछले दिनों ही यह ऐलान किया है। बॉश लिमिटेड ने अब बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट अनाउंस कर दी है। कंपनी ने बोनस शेयर और शेयर के बंटवारे के लिए बुधवार 23 दिसंबर 2026 की रिकॉर्ड डेट तय की है। ऑटो कंपोनेंट्स एंड इक्विपमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में 49,230 रुपये पर बंद हुए हैं। 5 शेयर के ऐसे बन जाएंगे 100 शेयरबॉश लिमिटेड (Bosch Limited) अपने निवेशकों को 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 3 बोनस शेयर देगी। दिग्गज कंपनी 1:5 के अनुपात में अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) कर रही है। यानी, कंपनी अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटे...