5 वीं बार जिला महासचिव बने तबरेज आलम, बधाई
गया, अगस्त 10 -- आमस की महुअवां पंचायत के हमजापुर निवासी तबरेज आलम को पांचवीं बार जदयू का जिला महासचिव बनाया गया है। वहीं, सिहुली गांव निवासी मुन्ना खान को भी जिला महासचिव की जिम्मेदारी मिली है। प्रखंड अध्यक्ष रामवृक्ष प्रसाद, तस्लीम खान, बारिश खान, सुरेंद्र यादव, अर्जुन यादव और शिवकुमार प्रसाद ने कहा कि दोनों नेताओं के नेतृत्व में शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी मजबूत हुई है। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का पार्टी को लाभ मिल रहा है। नेताओं ने मनोनयन के लिए जिला व प्रदेश नेतृत्व की सराहना की। राजेंद्र प्रसाद यादव, विजय ठाकुर, हेना खान और मनीष कुमार ने भी दोनों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.