नई दिल्ली, जनवरी 31 -- भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अपना पहला पांच विेकट हॉल हासिल किया। अर्शदीप सिंह ने तिरूवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में 51 रन देकर 5 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह को फिल एलन ने जमकर कूटा और इस वजह से अर्शदीप सिंह के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान की शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 271 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम जवाब में 19.4 ओवर में 225 रन पर आउट हो गई । भारत के लिये तेज गेंदबाज अर्शदीप ने पांच और अक्षर पटेल ने तीन विकेट चटकाए। पांचवें मुकाबले में अर्शदीप सिंह के पहले ही ओवर में टिम साइफर्ट और फिन एलन ने ताबड़तोड़ शॉट खेले और 17 रन बटोरे। हालांकि ओवर की अंतिम गेंद पर अर्शदीप सिंह न...