उन्नाव, मार्च 1 -- नवाबगंज। अजगैन थाना क्षेत्र से एक महिला और उसकी पांच वर्षीय बेटी के लापता होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। पति ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर जल्द कार्रवाई और खोजबीन तेज करने की मांग उठाई है। लखनऊ निवासी कुलदीप कुमार ने एसएसपी जय प्रकाश सिंह को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि 28 वर्षीय उनकी पत्नी कोमल 24 फरवरी सुबह करीब 11 बजे अपनी पांच वर्षीय बेटी वैष्णवी के साथ मायके अजगैन थाना के सेरसा गांव जाने के लिए घर से निकली थीं। बताया गया कि शाम करीब चार बजे वह सेरसा गांव पहुंचीं, जहां घर पर कोई नहीं था। ताला लगा हुआ था। परिजनों के मुताबिक शाम करीब पांच बजे कोमल ने अपने भाई विवेक को फोन कर बताया कि घर पर कोई नहीं है और वह लखनऊ लौट रही हैं। उसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया। रात दस बजे तक मां बेटी के घर न पहुंचने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.