5 वर्षीय बालक की मौत मामले में पुलिस उसकी मां और प्रेमी को लिया हिरासत में
दुमका, जून 24 -- गोपीकांदर , प्रतिनिधि। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के धोबरना गांव में 5 वर्षीय बालक अमन किस्कू की मौत के मामले में पुलिस ने बालक की मां और और प्रेमी को को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बालक का शव गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित एक कुएं से बरामद किया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्ध परिस्थितियां सामने आई हैं। इसी आधार पर पुलिस ने बालक की मां और उसके प्रेमी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मामले की सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.