समस्तीपुर, मई 24 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत भागीरथपुर गांव से पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर करीब 5 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान भागीरथपुर गांव के शंकर विनायक मल्होत्रा के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई। वहीं अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए समस्तीपुर कोर्ट भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- देसी शराब के साथ आरोपी तस्कर गिरफ्तार यह भी पढ़ें- सुपौल: देसी शराब के साथ आरोपी तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...