5 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार
उरई, मई 24 -- कालपी। संवाददाता टरननगंज पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र की टीम ने 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम वांछित की तलाश में भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति आलमपुर बाईपास वन विभाग गेट के पास प्लास्टिक की पिपिया में कच्ची शराब लेकर बेचने जा रहा है। पुलिस ने वन विभाग गेट से 30 मीटर पहले दबिश देकर आरोपी कौशल निवासी मनीगंज, कालपी को पकड़ लिया। उसके पास से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी का धारा 60 आबकारी अधिनियम में चालान कर दिया। यह भी पढ़ें- बीस लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.