संभल, अप्रैल 12 -- ऐंचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को ही काट डाला। करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन चोरी होने से न सिर्फ विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है, बल्कि 8 गांवों के किसानों की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। शनिवार को मामले की जानकारी मिलने पर ऐंचौड़ा कम्बोह विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता नवीन कुमार ने एंटी पावर थेफ्ट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर और सिसौना के जंगल में अज्ञात चोरों ने 11 हजार की हाईटेंशन लाइन के तार चोरी कर दिए। जेई नवीन ने बताया कि गांव ज्ञानपुर निवासी तेजपाल सिंह के खेत से लेकर सुदारी पुत्र उमराव के खेत तक करीब 18 पोलों से तीन किलोमीटर लंबी एसीएसआर डॉग कंडक्टर लाइन काट ली गई। इसके अलावा जोगिंदर पुत्र कुंवर के खेत से भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.