मेरठ, अप्रैल 9 -- देहली गेट थानाक्षेत्र स्थित शहर सर्राफा बाजार में लगे टेलीफोन के करीब 5 लाख कीमत के कॉपर वायर चोरी कर लिए गए। सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो खुलासा हुआ कि एक टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारियों ने घटना की है। एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। शिव बहादुर ने बताया कि इनकी नील गली सर्राफा बाजार में साया टेलीकम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड नाम से प्रतिष्ठान है। बताया कि इनकी फर्म सर्राफा बाजार में टेलीफोन और इंटरकॉम की सुविधा देती है। बताया कि 7 अप्रैल को दुकान पर पहुंचे तो पता चला कि 80 प्रतिष्ठान के इंटरनेट बंद है। जांच की तो खुलासा हुआ कि एक टेलीकॉम कंपनी के दो कर्मचारियों ने 5 लाख रुपये कीमत का करीब 150 मीटर कॉपर वायर चोरी कर लिया है। सीसीटीवी कैमर...