आशीष त्रिवेदी, मार्च 7 -- UP News: यूपी में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) 2.0 में 5 लाख युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। पहले से दोगुना लक्ष्य तय कर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कुशल बनाने पर जोर दिया जाएगा। यही नहीं एससी-एसटी, बीपीएल परिवारों के युवाओं व महिलाओं को कुशल बना कर रोजगार दिलाने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए बजट में बढ़ोत्तरी की गई है। योगी सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि डीडीयू-जीकेवाई 2.0 के तहत यूपी में पांच लाख युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। विभाग के बजट में 88 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। जिससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिलाने पर जोर दिया जाएगा। कुल 3349 करोड़ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.