5 लाख में सौदा, एग्जाम से पहले लिए ब्लैंक चेक; बिहार पुलिस भर्ती में धांधली का खुलासा, 15 गिरफ्तार
नगर संवाददाता, जून 29 -- बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर प्रतियोगिता परीक्षा में धांधली और अभ्यर्थियों को गलत तरीके से परीक्षा पास कराने के षड्यंत्र का खगड़िया पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें सॉल्वर गैंग के सदस्य, परीक्षार्थी, शिक्षक और एक एग्जाम सेंटर का अधीक्षक शामिल है। सॉल्वर गैंग ने अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर 5-5 लाख रुपये का सौदा किया था। अभ्यर्थियों से ब्लैंक चेक भी लिए गए। खगड़िया के सदर एसडीपीओ-वन मुकुल कुमार रंजन और साइबर डीएसपी निशांत गौरव के नेतृत्व में यह संयुक्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो चारपहिया वाहन, एक मोटरसाइकिल, 9 मोबाइल फोन, 7 ब्लैंक चेक, एक एटीएम कार्ड, आठ एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और अन्य शैक्षणिक दस्तावेज बरामद किए हैं। सभी गिरफ्तार आरोपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.