उज्जैन, मार्च 6 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर के आसपास माला बेचने वाली बेटी के ऊपर पिता ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया, गंभीर हालत में आसपास रहने वालों ने बेटी को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है, उसका इलाज जारी है, पुलिस ने बेटी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है, घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी पिता बेटी को 5 लाख रुपये लेकर शादी करने का दबाव बना रहा था, बेटी के ना मानने पर चाकू से हमला किया है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है, मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। उज्जैन शहर में महाकाल मंदिर के बाहर बेटी के ऊपर शुक्रवार उसके ही पिता ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवती महेश्वर जेल रोड क्षेत्र की रहने वाली है और वर्तमान में कार्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.