बोकारो, जनवरी 13 -- मृतक के परिवार को पांच लाख मुआवजा और नियोजन के आश्वासन के 24 घंटे के बाद अलकुशा चास रोड का जाम हटा। मालूम हो कि अलकुशा मोड़ के समीप रविवार की शाम को सड़क दुर्घटना भुइंया द्वारिका निवासी नरेश रजवार की मौत भारी वाहन के कुचलने से हुई थी । सोमवार को झामुमो, जेएलकेएम नेता,स्थानीय मुखिया,मजदूर नेता के पहल प्रयास से पुलिस, प्रशासन, कंपनी प्रबंधन और मृतक के परिजन की उपस्थिति में वार्ता हुई जिसमें परिजन को नियोजन व पांच लाख मुआवजा मिला। जिसमें दो लाख नकद और तीन लाख खाता में देने की बात हुई। हालांकि इसके पूर्व रविवार से कई दौर की वार्ता हुई लेकिन 24 घंटे बाद ही समाधान हुआ। इसके बाद जाम हटा लिया गया। मृतक के परिजनों को पांच लाख रूपये एक नियोजन के बाद सहमति बनी और सड़क जाम हटा लिया गया। इस मौके पर जेएलकेएम नेता अर्जुन रजवार, विजय ...