5 लाख दो, नहीं तो गोली मार देंगे; ओवैसी के विधायक से डेढ़ महीने में दूसरी बार मांगी रंगदारी
हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 16 -- बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के विधायक से डेढ़ महीने में दूसरी बार रंगदारी मांगकर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। अररिया जिले के जोकीहाट से विधायक मुर्शीद आलम से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। फोन करने वाले शख्स ने खुद को पूर्णिया का साजिद आलम बताया है। उसने विधायक को धमकी दी है कि रकम नहीं देने पर उन्हें गोली मार दी जाएगी। पिछले महीने भी मुर्शीद आलम से 5 लाख रुपये की ही रंगदारी मांगी गई थी, जिस मामले में नवादा से एक लड़के को पकड़ा गया था। बताया जा रहा है कि रंगदारी मांगने वाले दोनों बदमाश अलग-अलग हैं। इस बार किसी दूसरे शख्स ने विधायक को धमकी भरा फोन किया है। AIMIM विधायक मुर्शीद आलम ने इस संबंध में पलासी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।दो बार किया कॉल वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.