गंगापार, जुलाई 8 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी से बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षक अनुदेशक, शिक्षामित्र, रसोइया के लिए कैशलेस चिकित्सीय सुविधा तथा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के शुभारंभ का सीधा प्रसारण बुधवार को मेजा तहसील स्थित विष्णु वाटिका गेस्ट हाउस में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। जिसे प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी ने सीधा प्रसारण देखा। कार्यक्रम की मुख्य आतिथि के रूप में मौजूद उपजिलाधिकारी मेजा नीलम उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई कैशलेस चिकित्सीय सुविधा और डीबीटी व्यवस्था शिक्षकों कर्मचारियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इससे चिकित्सा सेवाएं अधिक सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बनेंगी तथा शिक्षकों कर्मचारियों और उनके परिवारों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार...