सीतामढ़ी, फरवरी 4 -- पुपरी। पुपरी थाना क्षेत्र में मोबाइल डीलर के पास से हुई पांच लाख रुपये की चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी गई पूरी रकम बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुपरी थाना क्षेत्र में एक मोबाइल डीलर के दुकान से पांच लाख रुपये की चोरी की घटना घटित हुई थी, इसको लेकर पुपरी थाना कांड 26/26 दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर पुपरी एसडीपीओ सुनीता कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित विशेष टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य बिंदुओं का गहन विश्लेषण किया गया। अनुसंधान के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.