5 लाख का केमिकल जूस बरामद
बहराइच, नवम्बर 24 -- रुपईडीहा। भारतीय सीमा से सटी पड़ोसी नेपाली जिला बांके की गांव सभा जानकी वार्ड नं 2 बेलभार गांव से 250 लीटर मैंगो फ्लेवर केमिकल जूस नेपाली आर्म्ड पुलिस फोर्स ने बरामद किया है। उक्त जानकारी देते हुए एपीएफ 30 नम्बर गण हेडक्वार्टर के डीएसपी जीवन मल्ल ने बताया कि हेडक्वार्टर वागेश्वरी से नियमित गस्त करते हुए जवानों ने सोमवार की रात 250 लीटर फ्लेवर मैंगो जूस बरामद किया है। इसके साथ दो बाइक भी नियंत्रण में ली गयी है। एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है, एक भागने में सफल रहा है। कार्यवाही हेतु जूस, बाइक व व्यक्ति को नेपालगंज कस्टम कार्यालय को सौप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.