नई दिल्ली, जनवरी 30 -- पेनी स्टॉक जोन्जुआ ओवरसीज रॉकेट सा उड़ गया है। जोन्जुआ ओवरसीज के शेयर शुक्रवार को BSE में करीब 14 पर्सेंट के उछाल के साथ 4.67 रुपये पर बंद हुए हैं। हालांकि, कंपनी के शेयर पिछले कुछ महीनों से दबाव में हैं। जोन्जुआ ओवरसीज के शेयर पिछले एक महीने में 32 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। जोन्जुआ ओवरसीज साल 2019 से लेकर अब तक अपने शेयरधारकों दनादन 5 बार बोनस शेयर बांट चुकी है। कंपनी ने हाल में ही अपने निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा दिया है। 5 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनीजोन्जुआ ओवरसीज (Jonjua Overseas) ने जनवरी 2026 में ही अपने शेयरधारकों को 5:40 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर 40 शेयर पर 5 बोनस शेयर बांटे हैं। इससे पहले, कंपनी ने अक्टूबर 2023 में 9:50 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे। यानी, कंपनी ने हर 50...