नई दिल्ली, मार्च 21 -- पेनी स्टॉक जोन्जुआ ओवरसीज में तूफानी तेजी आई है। जोन्जुआ ओवरसीज के शेयर शुक्रवार को BSE में 18 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 3.68 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी का मार्केट कैप शुक्रवार को 10 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है। पिछले 5 दिन में जोन्जुआ ओवरसीज के शेयरों में 37 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। जोन्जुआ ओवरसीज ने अपने शेयरधारकों को दनादन बोनस शेयर बांटे हैं। साल 2019 से लेकर अब तक जोन्जुआ ओवरसीज ने अपने निवेशकों को 7 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है। 5 दिन में 37% चढ़ गए कंपनी के शेयरजोन्जुआ ओवरसीज (Jonjua Overseas) के शेयर पिछले 5 दिन में 37 पर्सेंट उछल गए हैं। जोन्जुआ ओवरसीज के शेयर 16 मार्च 2026 को 2.70 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 20 मार्च 2026 को BSE में 3.68 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते...