5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के भी घटे दाम, जुलाई के पहले ही दिन ग्राहकों को तोहफा
नई दिल्ली, जुलाई 1 -- आज 1 जुलाई को करीब 7000 पंपों पर पेट्रोल-डीजल सस्ते होने की खबर आ गई है। नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल के दाम घटा दिए हैं। आम लोगों को राहत देते हुए कंपनी की नई दरें बुधवार से लागू कर दी हैं। अब आज से इन पंपो पर पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। हालांकि, अभी अन्य तेल कंपनियां IOC, HPCL, BPCL ने पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे हैं। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में गिरावट के बीच यह कटौती की गई। पिछले दो साल में किसी कंपनी ने पहली बार ईंधन की खुदरा कीमतों में कटौती की है। पश्चिम एशिया में तनाव अपेक्षाकृत कम होने और एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग फिर से खुलने से कच्चे तेल तथा एलएनजी की आपूर्ति बहाल हुई है। इससे आपूर्ति बाधित होने की आशंका कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.