पटना, मार्च 27 -- Bihar Crime: बिहार में रामनवमी से पहले पटना के मनेर में बच्चों के विवाद में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान पांच राउंड फायरिंग की गई और जमकर रोड़ेबाजी हुई। करीब आधे घंटे तक लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते रहे। पुलिस की मौजूदगी में भी लोगों ने पत्थरबाजी की। घटना छितनावां गांव में गुरुवार की है। पुलिस की ओर से लोगों को समझाने की कोशिश की गई लेकिन, वे मानने के लिए तैयार नहीं थे। अंत में पुलिस का हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा, जिसमें महिला-पुरुष समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने 25 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें पांच महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने भीड़ में शामिल लोगों के पास से दो देसी कट्टा और एक कारतूस और पांच खोखा भी बरामद किया है। ग्रामीणों के अनुसार, पांच दिन पहले छितनावां निवासी पिंटू कुमार के पुत्र आर्यन...