नई दिल्ली, मई 31 -- रसोई में करने के लिए ढेरों काम होते हैं। हर दिन कुछ नई डिश ट्राई करना हो या फिर वहीं रोजमर्रा का खाना पकाना हो। इन सारे कामों को अगर आप स्मूदली और परफेक्ट तरीके से करना चाहती हैं। जिससे ना केवल आपके सामान की बर्बादी भी ना हो और सारे काम भी फटाफट निपट जाएं तो कुछ किचन हैक्स के बारे में जरूर जानकारी रखनी चाहिए। वैसे तो काफी सारी चीजों की नॉलेज घर के बड़े दे ही देते हैं लेकिन कुछ स्मार्ट हैक्स आप यहां भी सीख सकती हैं। ऐसे ही 5 किचन हैक्स जो आपकी रसोई के कामों को आसान बना देंगे।1- लाल मिर्ची पीसते वक्त नहीं उड़ेगी सूखी लाल मिर्च घर में ढेर सारी रहती है लेकिन महिलाएं उसे पीसकर नहीं रखना चाहिए। क्योंकि पीसते वक्त लाल मिर्च बहुत तेजी से उड़ती है और आंखों में लगकर जलन पैदा करती हैं। लेकिन ये छोटा सा हैक आपके काम को आसान बना दे...