नई दिल्ली, जुलाई 18 -- गर्ल्स को बन हेयरस्टाइल काफी पसंद होता है। बन की खासियत होती है कि इसे आप ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ भी बना सकती हैं, वहीं वेस्टर्न लुक के साथ भी ये काफी स्टाइलिश लगता है। आजकल तो तरह-तरह के बन हेयरस्टाइल पॉपुलर हो गए हैं, जो देखने में काफी ज्यादा सुंदर लगते हैं। हालांकि इन्हें बनाना भी थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए गर्ल्स अक्सर ऐसे हेयरस्टाइल्स की तलाश में होती हैं, जो फटाफट बन भी जाएं और देखने में भी काफी स्टाइलिश लगें। आज एक ऐसा ही हेयरस्टाइल हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिसे आप एक पुराने बैंगल्स की मदद से बना सकती हैं। आपको हेयरस्टाइल बनाना मुश्किल भी लगता है, तो भी इस एलिगेंट से बन को बना सकती हैं, क्योंकि ये वाकई काफी ज्यादा आसान है। तो चलिए स्टेप बाय स्टेप सीखते हैं।चूड़ी की मदद से बनाएं स्टाइलिश बन हेयरस्टाइलकिन...