5 मिनट में दो मोटरसाइकिलों पर चोरों ने किया हाथ साफ एक ही प्राथमिकी में दर्ज हुई दोनों वारदातें पुलिस को एक
रामगढ़, जून 8 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिले में वाहन चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र में महज पांच मिनट के अंतराल पर दो मोटरसाइकिलों की चोरी की घटना सामने आई। खास बात यह रही कि दोनों वारदातों को एक ही प्राथमिकी में दर्ज किया गया है। घटनाओं की समयावधि और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को एक ही गिरोह की संलिप्तता की आशंका है। पुलिस के अनुसार झंडा चौक निवासी सतीश राम अपनी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जेएच 24 जी 2121 से कैथा चौक गए थे। रविवार शाम करीब 4:05 बजे उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की और काम में लग गए। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।इसी दौरान यह जानकारी मिली कि चरही थाना क्षेत्र के जरवा निवासी सद्दाम अंसारी की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल जेएच 24एम 4022 भी करीब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.