उन्नाव, अप्रैल 8 -- बीघापुर। नगर पंचायत के रहने वाले दीप कुमार ने रुपये ट्रांसफर करने के दौरान गलत खाता नंबर की फीडिंग हो जाने के चलते धनराशि तमिलनाडु प्रदेश के बैंक एचडीएफसी खाते में चली गई। पीड़ित ने तत्काल सूचना देने पर पुलिस से खाते को फ्रीज करवा दिया गया था। 5 माह बाद पुलिस के प्रयासों से युवक के खाते में रुपये वापस आए। दीप कुमार ने बताया कि नवंबर 2025 में पार्टी को 50 हजार रुपए ट्रांसफर करने के दौरान उसके एसबीआई खाते से तमिलनाडु के एचडीएफसी बैंक के खातेदार अनुज सक्रे के खाते में चले गए थे। कोतवाली बीघापुर में शिकायत को संज्ञान में लेकर थाना प्रभारी राजपाल ने तमिलनाडु में अंकित सक्रे के खाते को तत्काल फ्रीज करवा दिया गया था। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी राजपाल व सिपाही प्रशांत ने साइबर क्राइम टीम के सहयोग से पांच माह बाद दीप कुमा...