5 महीने से चौकीदारों को वेतन नही मिलने से भुखमरी की स्थिति
दुमका, जून 23 -- रानेश्व। रानेश्वर एवं टोंगरा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में कार्यरत चौकीदारों के समक्ष इन दिनों भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गत 5 महीना से चौकीदारों को वेतन भुगतान नहीं हुई है। लिहाजा चौकीदारों के परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है। चौकीदार चतुर्देव राय, विश्वनाथ खैरा,मानिक मिर्धा,तुलसी महतो,मन्नार मल्लिक,अजमल हुसैन खान,माधव मिर्धा समेत अन्य ने बताया कि चौकीदारों को अंचल कार्यालय से वेतन भुगतान होती है। लेकिन वेतन भुगतान नहीं मिलने से परिवार कर्ज में डूब रहा है। परिवार की भरण पोषण ,बच्चों की स्कूल फीस आदि भुगतान पर संकट गहरा गया है। बताया कि गश्ती समेत अन्य ड्यूटी में चौकीदार सेवा दे रहा है। वाबजूद इसके चौकीदारों की वेतन भुगतान को लेकर आलाधिकारी उदासीन बना हुआ है। चौकीदार अविलंब वेतन भुगतान की मांग की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.