5 महीने पुरानी कंपनी से 22500 करोड़ का एमओयू, तेजस्वी ने सरकार से पूछा- सब्सिडी लेकर भाग गई तो?
पटना, अगस्त 14 -- बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार की उद्योग नीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने जिस कंपनी के साथ न्यूक्लियर के क्षेत्र में 22500 करोड़ रुपये के निवेश का एमओयू किया है, वह महज 5 महीने पुरानी है। तेजस्वी का कहना है कि इसकी स्थापना 25 फरवरी 2026 को हुई थी और इसके पास कुल पूंजी ही 11 लाख रुपये की है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि इस तरह की कंपनी अगर सब्सिडी समेत अन्य सरकारी सहायता लेकर भाग गई तो, इसका जिम्मेदार कौन होगा? राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में बिहार की एनडीए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार, उद्योग विभाग और विभिन्न औद्योगिक समूहों के बीच कथित रूप से 51500 करोड़ रुपये के निवेश के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.