नई दिल्ली, जून 1 -- Guru Gochar kark rashi Jupiter in Cancer : कल के दिन गुरु अपनी चाल बदलने वाले हैं। गुरु ग्रह का गोचर अन्य ग्रहों के मुकाबले थोड़ा धीमी गति से होता है। गुरु ग्रह का गोचर बेहद ही खास महत्व रखता है। गुरु हर महीने राशि परिवर्तन नहीं करते हैं। गुरु ग्रह को भाग्य, संतान, धन, शिक्षा और ज्ञान का कारक माना जाता है। इस समय गुरु बुध की राशि में मिथुन में विराजमान हैं। पंचांग अनुसार, आज रात में 02 बजकर 25 मिनट पर गुरु कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। चंद्र की राशि में गुरु का गोचर 31 अक्टूबर की दोपहर तक होगा। ऐसे में गुरु के गोचर से मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए गुरु का ये गोचर भाग्यशाली साबित हो सकता है। आइए जानते हैं गुरु के कर्क राशि में गोचर करने से किन...