नई दिल्ली, अगस्त 4 -- ब्यूटी और फैशन रिटेलर नायका (Nykaa) की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स के मुनाफे में जबरदस्त उछाल आया है। कंपनी का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में तीन गुना से ज्यादा बढ़ा है। ब्यूटी बिजनेस में मजबूत ग्रोथ और फैशन सेल्स में तेज उछाल की वजह से नायका के मुनाफे में यह तेज उछाल आया है। नायका अपने शेयरधारकों को 5 बोनस शेयर बांट चुकी है। कंपनी के शेयर मंगलवार को 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल में 62 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। 243% बढ़ा है नायका का मुनाफानायका की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 243 पर्सेंट बढ़कर 80.01 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 23.32 करोड...