5 बार की चैंपियन ब्राजील की टीम करेगी भारत का दौरा, अक्टूबर में भारतीय टीम से खेलेगी फ्रेंडली मैच
नई दिल्ली, जुलाई 30 -- भारतीय फुटबॉल के लिए एक ऐतिहासिक मौका आने वाला है क्योंकि 'ब्लू टाइगर्स' (भारतीय टीम) तीन अक्टूबर को साल्ट लेक स्टेडियम में पांच बार की फीफा विश्व कप विजेता ब्राजील के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मुकाबला खेलेगी। ब्राजीलियाई मीडिया में आई खबरों के बाद कई दिनों की अटकलों के बाद अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को इस मैच की पुष्टि की।अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने किया ऐलान एआईएफएफ ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट किया, ''इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाली तारीख। तीन अक्टूबर को साल्ट लेक स्टेडियम में भारत बनाम ब्राजील फीफा अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच। ' इस मुकाबले से भारत फीफा रैंकिंग प्रणाली (1992 से लागू) शुरू होने के बाद पहली बार ऊंची रैंकिंग पर काबिज टीम से भिड़ेगा। फिलहाल ब्राजील फीफा रैंकिंग में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.