नई दिल्ली, मार्च 31 -- UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिल में थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आई 40 साल की महिला अपने 27 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गई। वह पांच बच्चों की मां है। मायके में महिला अपने दो साल के मासूम को छोड़कर चली गई हैं। दो साल का मासूम का अपनी मम्मी के लिए रो रहा है। मासूम अपने पिता से सवाल कर रहा है कि मम्मी कहां गई ? महिला का पति मारा-मारा फिर रहा है। पति ने पुलिस से पत्नी को खोजने के लिए गुहार लगाई। पुलिस भी मामले को लेकर ऐक्शन आ गई। महिला को खोजने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। बताया जाता है कि महिला देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपने ससुराल से मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आई थी। उसने पति को बताया था कि वह परिवार से मिलने जा रही है। पति ने उसे बच्चों के साथ जल्द लौटने को कहा था। पति को इस बात का अ...