बाराबंकी, फरवरी 3 -- रामनगर। लोधेश्वर महादेवा में लगने वाले फाल्गुनी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। महादेवा स्थित बोहनिया तालाब की सफाई बीडीओ जितेंद्र कुमार ने मौके पर मौजूद रहकर कराई। सफाई के दौरान तालाब की गंदगी हटाई गई और आसपास का क्षेत्र भी साफ कराया गया। मेला को लेकर अन्य विभाग भी अपनी तैयारियों में जुटे हैं। मेला क्षेत्र में दुकानों का लगना शुरू हो गया है, जिससे चहल-पहल बढ़ने लगी है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल के निर्देश पर बाकी बचे काम तेजी से पूरे कराए जा रहे हैं। जलहरी कुंड से पानी निकासी की व्यवस्था के लिए प्रधान राजन तिवारी व सचिव अभिनय ने खुदवाया मगर उसमें लोक निर्माण विभाग का ऊंचा नाला आड़े आ गया। जिसे अब लोक निर्माण विभाग को सही कराना है। अभरण तालाब की ओर सुरक्षा के लिए जाल लगाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ...