हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 1 -- खरमास और अन्य कारणों से पिछले दो माह से शांत पड़ी शहनाई एक बार फिर गूंजने वाली है। हिंदू पंचांग के अनुसार आगामी 5 फरवरी से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। इसके साथ ही शहर में मांगलिक आयोजनों की रौनक लौट आई है। एक तरफ हॉल, होटल और धर्मशालाओं की बुकिंग फुल है, वहीं बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। रेडीमेड कपड़े, साड़ी, आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार पूरी तरह गुलजार हैं। भागलपुर का बाजार न सिर्फ जिले के लिए बल्कि बांका, मुंगेर और झारखंड के कई सीमावर्ती जिलों के लिए खरीदारी का प्रमुख केंद्र है। ईस्टर्न बिहार रेडीमेड होजियरी एसोसिएशन के अध्यक्ष रामगोपाल पोद्दार बताते हैं कि भागलपुर, कपड़ा व्यापार का बड़ा हब है। लग्न के दिनों में यहां रेडीमेड और होजियरी में प्रतिदिन लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये का कारोबार होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.