किशनगंज, फरवरी 4 -- दिघलबैंक। विद्युत उपकेंद्र दिघलबैंक के अंतर्गत आने वाले सभी फीडरों में 5 फरवरी गुरुवार को मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में बिजली विभाग द्वारा पूर्व सूचना जारी कर उपभोक्ताओं को अवगत करा दिया गया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता, बहादुरगंज विभाष कुमार ने बताया कि दिघलबैंक उपकेंद्र को सप्लाई देने वाली 33 केवी लाइन पर गुरूवार को जरूरी मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। जिसमें लाइन के आसपास के बांस और पेड़ों की छंटनी की जाएगी ताकि आगामी महिनों में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि इस कारण गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पाएगी।कार्यपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.