5 परीक्षाओं की तैयारी में 5 लाख करोड़ खर्च, 5 मंत्रालयों के बजट बराबर; राहुल गांधी
नई दिल्ली, जून 17 -- कभी सपनों की उड़ान का शहर कहे जाने वाला कोटा बुधवार को देश की शिक्षा व्यवस्था पर बड़े राजनीतिक बयान का केंद्र बन गया, जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने यहां छात्रों के बीच खड़े होकर सिस्टम पर सीधा हमला बोला। 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में राहुल गांधी ने दावा किया कि देश में नीट, जेईई, एसएससी, आरआरबी और यूपीएससी जैसी पांच प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर हर साल करीब 5 लाख करोड़ रुपये परिवारों की जेब से खर्च हो जाते हैं, जो पांच मंत्रालयों के बजट के बराबर है। उन्होंने इसे "पैसे वसूलने वाला सिस्टम" करार दिया।शिक्षा व्यवस्था पर सीधा वार राहुल गांधी ने कहा कि भारत का एजुकेशन सिस्टम बच्चों को लगातार दबाव और तनाव में डाल रहा है। उनके मुताबिक, यह व्यवस्था पढ़ाई, परीक्षा और रोजगार के नाम पर छात्रों को मानसिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.