नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- नवंबर का महीना आते ही त्योहारों और छुट्टियों का दौर शुरू हो जाता है। 5 नवंबर 2026 को देश के कई राज्यों में स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश में एक समान लागू नहीं है, बल्कि अलग-अलग राज्यों में दिवाली की लंबी छुट्टियों, स्थानीय निकायों के चुनाव और क्षेत्रीय त्योहारों के आधार पर तय की गई है। जो छात्र और उनके माता-पिता इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि 5 नवंबर को उनके शहर में स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे, उनके लिए राज्यवार स्थिति समझना बेहद जरूरी है।दिल्ली-एनसीआर और यूपी का अपडेट दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में 5 नवंबर के लिए कोई राज्यव्यापी सामान्य छुट्टी घोषित नहीं की गई है। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के अनुसार, त्योहारों से जुड़ी मु...