नई दिल्ली, मार्च 6 -- मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच जारी संघर्ष का असर अब वैश्विक शेयर बाजारों पर भी साफ दिखने लगा है। इसी माहौल में दक्षिण कोरिया की रक्षा क्षेत्र की कंपनी LIG Nex1 के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार, 6 मार्च को कंपनी का शेयर 17% से ज्यादा उछल गया और कोरिया एक्सचेंज पर लगभग 8,99,000 कोरियाई वॉन के स्तर तक पहुंच गया। बीते कुछ दिनों में इस स्टॉक ने इतनी तेज रफ्तार पकड़ी है कि निवेशकों का ध्यान पूरी तरह इस पर केंद्रित हो गया है।क्या है डिटेल दरअसल, सिर्फ शुक्रवार को ही नहीं बल्कि पिछले कई ट्रेडिंग सेशनों से यह शेयर लगातार तेजी में है। इससे पहले वाले सत्र में भी इसमें करीब 26% की उछाल आई थी, जबकि 3 मार्च को लगभग 30% की छलांग लगी थी। अगर पिछले 5 ट्रेडिंग दिनों की बात करें तो कंपनी के शेयर ...