नई दिल्ली, जुलाई 10 -- आईटी सर्विसेज इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर रॉकेट सा उड़ गए हैं। स्मॉलकैप कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में 20 पर्सेंट की तेजी के साथ 517.90 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर 52 हफ्ते की अपनी नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयरों में पिछले 5 दिन में 40 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले 7 महीने में कंपनी के शेयर 265 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया का इस स्मॉलकैप कंपनी पर बड़ा दांव है। 140 रुपये से 500 रुपये के पार शेयर का दामस्मॉलकैप कंपनी एक्साटो टेक्नोलॉजीज (Exato Technologies) 7 महीने से कुछ समय पहले शेयर बाजार में उतरी है। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 140 रुपये था। कंपनी के शेयर शुक्रवार 10 जुलाई को 517.90 रुपये पर जा पहुंचे ह...