नई दिल्ली, मार्च 13 -- Penny Stock: पेनी स्टॉक डीसीएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड पिछले कुछ दिन से रॉकेट सा उड़ रहा है। डीसीएम फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 10 पर्सेंट की तेजी के साथ 7.45 रुपये पर पहुंच गए हैं। डीसीएम फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 5 दिन में 72 पर्सेंट चढ़ गए हैं। वहीं, पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों में 77 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 9.11 रुपये है। 5 दिन में 72% चढ़ गए कंपनी के शेयरपेनी स्टॉक डीसीएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड पिछले 5 दिन में 72 पर्सेंट उछल गया है। कंपनी के शेयर 9 मार्च 2026 को 4.33 रुपये पर थे। डीसीएम फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 13 मार्च 2026 को 7.45 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों...