नई दिल्ली, जुलाई 23 -- 29 जुलाई से वृषभ, मिथुन, सिंह और मकर राशि वालों की तकदीर बदलने वाली है। इसी दिन शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। जब भी कोई ग्रह राशि का नक्षत्र परिवर्तन करता है तो राशियों पर इसका असर साफ दिखता है। पंडित नरेन्द्र उपाध्याय के अनुसार शुक्र गोचर से धन लाभ होता है और साथ ही करियर में तरक्की होने के साथ-साथ रुके हुए काम में रफ्तार देखने को मिलता है। इस वक्त शुक्र पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में हैं। 5 दिन बाद शुक्र उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में आएंगे जिस पर सूर्य का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है। इस नक्षत्र में शुक्र 11 अगस्त यानी कुल 14 दिन तक विराजमान रहने वाले हैं।इन 4 राशियों पर बरसेगी शुक्र ग्रह की मेहरबानी-शुक्र की राशि वृषभ को मिलेगा लाभ वृषभ राशि को इस गोचर का खूब लाभ मिलने वाला है। 29 जुलाई से अगले दो हफ्ते में इस...