5 दिन बाद फिर बदलेगा झारखंड का मौसम, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश; IMD का अलर्ट
रांची, सितम्बर 6 -- झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रांची समेत पूरे झारखंड में बीते कुछ दिनों से जारी झमाझम बारिश के दौर से राहत मिल गई है। शनिवार को धूप खिलने से मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक राज्य में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने से तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी। हालांकि, नौ सितंबर से मौसम में एक बार फिर बदलाव आएगा। इस दौरान पलामू प्रमंडल, गुमला और लोहरदगा समेत कई जिलों में बादल छाने और झमाझम बारिश होने का अनुमान है।2 प्रतिशत कम हुई बारिश फिलहाल मानसून के सुस्त पड़ने से बारिश की कमी बढ़कर दो फीसदी पर पहुंच गई है, जिसे सामान्य माना जाता है। वहीं, रांची में अब तक 972.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत (855.9 मिमी) से 14 प्रतिशत अधिक है। राज्य में तीखी धूप के चलते अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.