5 दिन की बेटी को पानी से भरे ड्रम में डुबोकर मार डाला, बेटे की चाहत में कातिल बनी मां
सीधी, अगस्त 1 -- मां अपने बच्चे को खतरा से बचाने के लिए किसी भी हद तक चली जाती है। क्या वही मां अपने बच्चे की कातिल बन सकती है? यकीन तो नहीं होता, लेकिन मध्य प्रदेश में एक मां का कातिल रूप सामने आया है। सीधी जिले में एक मां ने अपनी 5 दिन की बेटी को तड़पा-तड़पाकर मार डाला। मां ने बच्ची को नीले ड्रम में भरे पानी में डुबो दिया। पानी में ज्यादा देर तक डूबने से बच्ची का दम घुट गया। दुधमुंही बच्ची के शव की जांच में उसकी अपनी मां ही कातिल निकली। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे बेटे की चाहत थी। उसने बच्ची की भरण-पोषण की जिम्मेदारी और मानसिक दबाव को भी वजह बताया है। सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र के भेलकी गांव में 5 दिन की बच्ची का शव पानी से भरे नीले ड्रम में मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.