चतरा, अप्रैल 12 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के बहेरी गांव के विजय यादव का 25 वर्षीय पुत्र मनोज यादव ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मनोज यादव लंबे समय से दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। जहां शेयर बाजार में भी अपनी कमाई का पैसा लगाता था। पिछले कई दिनों से शेयर बाजार में नुकसान होने के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। 5 दिन पूर्व मनोज यादव के साथ रहने वाले लोगों से परिजनों को पता चला कि वह दिल्ली से लापता है। इसके बाद परिजन लगातार मनोज यादव के खोजबीन में जुटे हुए थे परिजनों के द्वारा अपने बेटे के गुम होने का वीडियो और फोटो वायरल किया जा रहा था। खोजबीन के दौरान शनिवार को पता चला कि मनोज यादव का शव बनारस के पुल के नीचे से बरामद किया गया है। जानकारी मिलने के बाद परिजन बनारस प...