दुमका, जून 11 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के गोबरमोड गांव में बीते 6 जून को तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आई 11 वर्षीय प्रतिमा कुमारी 5 दिन से मौत से जूझ रही है। परिजनों के पास इलाज के लिए पैसे तक नहीं बचे हैं और प्रशासनिक मदद का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बीते 6 जून को दुमका की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन जेएच 01 सीएक्स 2762 अंकित वाहन ने खेल कर आ रही प्रतिमा को गोबरमोड में धक्का मार दिया और वाहन को लाहरजोरिया में छोड़ कर चालक फरार हो गया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल प्रतिमा को बेसुध हालत में परिजनों ने फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने सिर में खून जमने और हालत नाजुक बताकर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे देवघर जिले के कुंडा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 5 दिन बीत जाने के ब...