5 दिनों के रेस्क्यू के बाद टूट गईं उम्मीदें, नाले में बही छात्रा चारू का शव काली नदी में मिला
बुलंदशहर, अगस्त 1 -- UP News: यूपी के बुलंदशहर के मामन रोड स्थित भूतेश्वर मंदिर के निकट नाले में तेज बहाव के साथ बह गई कक्षा चार की छात्रा चारू कश्यप की लाश आखिरकार मिल गई। शनिवार को हादसे के पांचवें दिन काली नदी में गांव चावली के निकट बरामद हो गया। हादसे के स्थल से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर शव बरामद हुआ है। जलकुंभी में फंसा होने के कारण शव पांचवें दिन बरामद हुआ है। इस परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिस बेटी के सकुशल लौटने की उम्मीद में परिजन पिछले पांच दिनों से हर पल इंतजार कर रहे थे, वह उम्मीद शनिवार को टूट गई। उफनते नाले में बही छात्रा चारू का शव काली नदी में जलकुंभी के बीच फंसा मिला। पांच दिनों से चारू के लापता रहने के कारण परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे जिले की निगाहें रेस्क्यू अभियान पर ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.