झांसी, अगस्त 17 -- झांसी। स्वास्थ्य विभाग के बैनर तले सभी सरकारी विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों एवं मदरसों में मंगलवार से बच्चों को मीजिल्स-रूबेला वैक्सीन लगाए जाने के लिए विशेष मीजिल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान का आगाज होगा। अभियान 28 अगस्त तक चलेगा। जिसमें कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के (5 वर्ष से 10 वर्ष तक) बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी ने बताया कि मीजिल्स-रूबेला संक्रामक बीमारी से बचाव हेतु नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत 9 माह एवं 16 माह पर बच्चों को एम-आर वैक्सीन की डोज लगाई जाती है। नियमित सत्रों में टीका न लगवाने वाले छूटे हुए बच्चों के लिए वर्तमान में झांसी सहित राज्य के 45 जनपदों में विशेष अभियान के अंतर्गत सभी 5 से 10 वर्ष आयु के बच्चों को मीजिल्स-रूबेला की वैक्सीन लगाई जा रही है। यह भ...