लखनऊ, मार्च 8 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में आए परिवर्तन के पांच मुख्य कारण हैं। सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के पांच टी (ट्रेडिशन, टेक्नोलॉजी, ट्रांसपेरेंसी, ट्रस्ट और ट्रांसफॉर्मेशन) विजन को ध्यान में रखकर काम किया। जब ट्रेडिशन, टेक्नोलॉजी, ट्रांसपेरेंसी व ट्रस्ट मिलते हैं तो ट्रांसफॉर्मेशन होता है। हमने भारत की परंपरा और विरासत का सम्मान किया, इससे विकास अपना रास्ता तय कर लेता है। हम इसे टेक्नोलॉजी से जोड़कर और आसान करते हैं। ट्रांसपेरेंसी से ही आमजन में विश्वास की भावना पैदा होती है और यही विश्वास परिवर्तन का कारण बनता है।श्री योगी रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्यस्तरीय महिला दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.