देवरिया, मई 28 -- रामपुर कारखाना/ देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन में जिले की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई है। गलत सूचना भरने से 161 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द हो गया है। जबकि 125 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन मुतवल्ली के पोर्टल पर लंबित है। विभाग ने 5 जून तक हर हाल में संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन उम्मीद पोर्टल पर करने का निर्देश दिया है।प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री ओम प्रकाश राजभर एवं राज्य मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ दानिश आजाद अंसारी की उपस्थित में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुयी। बैठक में उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन की समीक्षा हुई। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्रेशन: तीन किसान सलाहकार किए जाऐंगे चयनमुक्त वक्फ सम्पत्तियों के मुतवल्ली...